Bride Kidnap: अपहरण से पहले दुल्हन व युवक ने उदयपुर में किया था यह काम, दोस्तों ने निभाई बड़ी भूमिका
Udaipur News in Hindi, उदयपुर। राजस्थान की झीलों नगरी की दुल्हन अपहरण ( Udaipur Bride Kidnap ) मामले की पूरी स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं। भले ही इसमें भी किडनैप का सीन सीकर दुल्हन अपहरण केस जैसा ही हो, मगर उदयपुर दुल्हन अपहरण केस सीकर वाले केस से कई मामलों में जुदा है।

बता दें कि सोमवार को रात को उदयपुर जिले के तितरड़ी इलाके में शादी हुई। 7 मई की सुबह दुल्हन व दूल्हा कार में सवार होकर विदा हो गए थे। कार में दूल्हा, दुल्हन और परिवार के 2 सदस्य कार में रवाना हुए थे। रास्ते में उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना थाना इलाके के सवीना के समीप एक अन्य कार ने दूल्हा-दुल्हन की कार को रुकवाया और दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी युवक दुल्हन को जबरन गाड़ी में बैठाकर गुजरात की ओर ले गया। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

डेढ़ साल पहले दोनों कोर्ट में गए
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दुल्हन व अपहरण के आरोपी के बीच जान पहचान थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों कोर्ट में गए थे। इसके अलावा शादी से कुछ दिन पहले आरोपी और दूल्हे के बीच बातचीत भी हुई थी। यह भी सामने आया है कि अपहरण करने वाले के दोस्त भी शादी में गए थे। वे आरोपी को पल-पल की सूचनाएं उपलब्ध करवा रहे थे। विदाई के बाद भी उसे इत्तला की थी। पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक के कई साथियों को हिरासत में लिया है।

सीकर वाली देहरादून में मिली इसे वो गुजरात ले गया
बता दें कि 16 अप्रैल 2019 को सीकर में धोद इलाके के गांव नागवा की दुल्हन हंसा का उसके गांव के युवक अंकित ने विदाई के बाद रास्ते से अपहरण कर लिया था। अंकित हंसा को लेकर देहरादून चला गया। वहां दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे उससे पहले ही 20 अप्रैल को पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। इधर, उदयपुर की दुल्हन का अपहरण ( Udaipur Dulhan) किए जाने के बाद आरोपी उसे गुजरात की ओर ले गया है। उदयपुर जिला गुजरात बॉर्डर से लगता ही है।












Click it and Unblock the Notifications