अयोध्‍या से जल्द आने वाली है ये बड़ी खबर, देश में इस बार मनेगी दो दिवाली-राजस्थान सांसद

उदयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण वर्षों से मुदृदा बना हुआ है। मंदिर अब बनेगा। यह अभी तय नहीं है, मगर राजस्थान के एक भाजपा सांसद की मानें तो दिवाली 2019 के मौके पर अयोध्या से राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर आ सकती है।

Udaipur MP Arjun Lal Meena Said big news About Ram Mandir come soon from Ayodhya

यह कहना है कि राजस्थान के उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा का। मीणा मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 15 दिन तक 'गांधी संकल्प यात्रा' के तहत पदयात्रा निकालने को लेकर प्रेसवार्ता को संबोध‍ित कर रहे थे। प्रेसवार्ता में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि दिवाली पर अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर बड़ी खबर आने वाली है। इसलिए देश में इस बार दो दिवाली मनाई जाएगी।

गुलाबबाग से शुरू होने वाली पदयात्रा

बता दें कि 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जंयती है। इस मौके पर देशभर में खास कार्यक्रम होंगे। वहीं, भाजपा के की ओर से गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में यात्रा का नेतृत्व सांसद अर्जुन लाल मीणा करेंगे। 2 अक्टूबर को उदयपुर के गुलाबबाग से शुरू होने वाली पदयात्रा 31 अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। यात्रा के जरिए लोगों तक महात्मा गांधी के संकल्प पहुंचाए जाएंगे। लोगों को प्लास्टिक के उपयोग पर बैन, पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+