Udaipur Murder Case: सऊदी अरब-PAK से जुड़े हैं उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के तार

उदयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान में कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड उदयपुर के तार सऊदी अरब-पाकिस्तान से जुड़े हैं। कन्हैयालाल की जान वाला मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी साल 2019 में सऊदी अरब गया था और वहां सिंध पाकिस्तान के उमर से मिला। पीएफआई सदस्य अत्तारी तभी से उमर के संपर्क में था।

udaipur

उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की हत्या के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रियाज ने वर्चुअल प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से पाकिस्तान और सऊदी अरब को टेलीफोन कॉल किए गए थे। रियाज साल 2019 में अपनी जमीन बेचने के बाद सऊदी अरब का दौरा किया और वहीं पाकिस्तानी नागिरक उमर से मिला।

Recommended Video

    Udaipur Murder Case: तीनों आरोपियों को Jaipur NIA Court में किया पेश | वनइंडिया हिंदी | *News

    कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड उदयपुर की पुलिस जांच में पता चला कि कुछ सह-साजिशकर्ताओं के पास अपने इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते को छिपाने के लिए अपने मोबाइल फोन पर वीपीएन था, जिसमें सऊदी अरब और पाकिस्तान से कुछ दिन पहले कॉल किए गए थे।

    20 जून को नुपुर शर्मा के खिलाफ एक रैली के बाद स्थानीय अंजुमन की बैठक में कन्हैयालाल को खत्म करने का फैसला लिया गया था। हालांकि हत्यारे 26 जून को कन्हैयालाल की दुकान पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए उनका सिर काटने गए थे, लेकिन उस दिन टेलर कन्हैयालाल दुकान पर नहीं थे।

    उदयपुर हत्याकांड में आरोपियों के घर से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक रिपोर्ट अभी बाकी है। हालांकि अब तक की जांच में यह तो स्पष्ट हो चुका है कि आरोपी रियाज पाकिस्तान के सम्पर्क में था। दूसरा आरोपी मोहम्मद ग़ौस 2013 और 2019 में सऊदी अरब और 2014 में दावत-ए-इस्लामी में धार्मिक प्रवचन में भाग लेने पाकिस्तान के कराची गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+