उदयपुर में भाईचारा : ताजिए में लगी आग को हिंदू परिवारों ने कुछ ही मिनटों में बुझाया, रेखा ने ढकने को दी साड़ी

उदयपुर में भाईचारा : ताजिए में लगी आग को हिंदू परिवारों ने कुछ ही मिनटों में बुझा दिया, रेखा ने ढकने को दी साड़ी

उदयपुर, 10 अगस्‍त। पूरे देश को झकझोर देने वाले उदयपुर में कन्‍हैया लाल हत्‍याकांड के बाद अब कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली है। यहां मुस्लिम समाज की ओर से निकाले जा रहे ताजिए में आग लगने पर हिंदू परिवारों ने कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी। यहीं नहीं बल्कि एक हिंदू महिला रेखा सोलंकी ने ताजिए को ढकने के लिए साड़ी भी दी।

Udaipur News

हुआ यूं कि मंगलवार शाम को उदयपुर शहर के मोचीवाड़ा की तंग गलियों से ताजिए निकाले जा रहे थे। इसी दौरान सबसे बड़े ताजिए में आग लग गई। जहां हादसा हुआ वो हिंदू मोहल्‍ला था। अचानक हुए इस हादसे से उदयपुर प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई, लेकिन वहां आसपास रहने वाले हिंदू परिवारों ने भाईचारा दिखाया और कुछ मिनटों में ताजिए के गुबंद में लगी आग को बुझा दिया। ताजिए में जिस जगह आग लगी वह कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड वाली जगह से महज 300 मीटर दूर है।

मीडिया से बातचीत में पलटन मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी रियाज हुसैन ने बताया कि कमेटी ने तय किया था कि भाईचारे का संदेश देना है। इसलिए हमने महाकाल यात्रा पर फूल बरसाए। वहीं, जिन्होंने आग बुझाई हम उनको धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बड़ा काम किया है। हमें खुद ही अब बताना पड़ेगा कि हम सब एक दूसरे के साथ हैं और सब अमन चैन की बातें करते हैं।

मोचीवाड़ा के रहने वाले श्याम सुंदर सोलंकी कहते हैं कि मेरे घर के सामने आग लग गई। दो फीट की दूरी से दिख रहा था। हमारा चार मंजिला मकान है। चार परिवार रहते हैं। बचपन से हम ताजिया देखते आए हैं। यह कभी-कभी हमारी खिड़की को भी छू जाते हैं। हमारी नजर आज पर सबसे पहले पड़ी। नीचे जो लोग खड़े थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आग लगी है। जब हमें आग का पता चला तो हमने बिना सोचे पानी डालना शुरू कर दिया। हमारे दो घरों के आगे-पीछे कोई घर नहीं था। अगर थोड़ी देर हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+