IAS अफसर मोबाइल पर आए एक मैसेज से गंवा बैठी 6.10 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

उदयपुर। मोबाइल पर मिले मैसेज की वजह से इस महिला अधिकारी को लाखों रुपए का चूना लग गया। अनजान नंबर से आए मैसेज को गंभीरता से नहीं लेने का परिणाम यह रहा कि ये हाथों-हाथ छह लाख दस हजार रुपए गंवा बैठीं।

ias dr. t shubhamangala

ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल में बतौर उपखंड अधिकारी कार्यरत हैं। इन्होंने उदयपुर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई कि इनके मोबाइल पर मैसेज आया, ​जो बैंक से भेजा हुआ सा लग रहा था।

इन्होंने मैसेज बैंक से आया जानकर लिंक खोलकर उसमें मांगी गई केवाईसी संबंधित गोपनीय जानकारी भर दी। कुछ देर में ठगी करने वाले ने काॅल कर उनसे कहा कि आपकी केवाईसी हो गई और मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उससे आप अपने खाते को उपयोग में ले सकते हैं। ओटीपी को उपयोग में लेते ही तीन लाख और दो बार में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये कटने के तीन मैसेज आए। मैसेज देखकर प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला होश उड़ गए।

तब उन्हें ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का पता चला तो तुरंत ही एसबीआई के कस्टमर केयर पर सूचना दी, लेकिन पैसा वापस नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने झाड़ोल थाने में संपर्क कर घटनाक्रम बताया, लेकिन यहां की पुलिस को इस बारे में प्रशिक्षण नहीं है, इसलिए उसने उदयपुर साइबर सेल यूनिट में रिपोर्ट देने को कहा। बाद में उन्होंने उदयपुर में साइबर सेल को शिकायत दर्ज करवाई।

साइबर सेल ने जानकारी लेने के बाद उनका खाता एसबीआई की बेंगलुरु शाखा में होने का हवाला देते हुए साइबर सेल बेंगलुरु से संपर्क करने तथा मामला वहीं दर्ज करवाने को कहा है। उनके पति बेंगलुरु में इनकम टैक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं। ऐसे में उन्होंने साइबर सेल में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+