राजस्थान में तालिबानी सजा का VIDEO : पति-पत्नी को रस्सियों से बांधकर उन पूरे गांव के सामने बरपाया कहर

उदयपुर, 19 जनवरी। राजस्थान के उदयपुर संभाग में तालिबानी सजा का मामला सामने आया है। यहां पर पंच पटेलों के फैसले के बाद पति-पत्नी को रस्सियों से बांधकर पूरे गांव के सामने उन पर कहर पाया गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    राजस्थान में तालिबानी सजा का VIDEO :पति-पत्नी को रस्सियों से बांधकर उन पूरे गांव के सामने बरपाया कहर
    गांव माचड़ा का मामला

    गांव माचड़ा का मामला

    मामला उदयपुर संभाग के राजसमंद के गांव माचड़ा का है। छह दिन पहले की घटना की है। चार लोगों के उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपियों में महिला का पूर्व पति भी शामिल है।

     मारूवास के व्यक्ति की शादी

    मारूवास के व्यक्ति की शादी

    खबर है कि एक माह पहले महिला ने गोगुंदा क मारूवास निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। वे दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। 11 जनवरी को महिला का पूर्व पति तुलसीराम गमेती और समाज के कुछ लोगों के साथ उसके घर आया।

     पंच पटेलों ने सुनाई सजा

    पंच पटेलों ने सुनाई सजा

    आरोपियों ने महिला व वर्तमान पति को बंधक बंधाकर अपने साथ पिकअप में बैठाकर राजसमंद के गांव माचड़ा ले गए। महिला की दूसरी शादी को लेकर गांव माचड़ा में पंच पटेलों की बैठक बुलाई गई, जिसमें उन्हें सरेआम पिटाई की 'तालिबानी सजा' सुनाई गई।

    चालीस हजार रुपए का जुर्माना भी

    चालीस हजार रुपए का जुर्माना भी

    आरोप है कि तुलसीराम व उसके रिश्तेदारों ने महिला व उसके पति को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से उन्हें पीटने लगे। करीब दो घंटे तक उन पर कहर बरपाया गया। यह सब पंच-पटेलों की मौजूदगी में हुआ। उन पर चालीस हजार का जुर्माना भी लगाया गया। पति-पत्नी से मारपीट के छह दिन तक पीड़ित परिवार समाज के डर से चुप रहा, मगर फिर हिम्मत करके आरोपियों के खिलाफ उदयपुर के गोगुंदा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने शुरू की जांच

    गोगुन्दा थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला और उसके पति के साथ सामाजिक प्रथा नाता विवाह के चलते विवाह किया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+