सौतेली मां ने 12 साल की बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर प्राइवेट पार्ट्स को गर्म संडासी से दागा
सौतेली मां ने बेटी के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म संडासी से दागा
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की यह घटना दिल दहला देने वाली है। हैवानियत की सारी हदें पार कर देने और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली है। एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। पिता दूसरी बीवी ले आया, जिसने उस बच्ची पर कहर बरपा दिया। जिससे भी बेटी पर सौतेली मां के जुल्म देखे उसका खून खौल उठा।

हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना उदयपुर शहर के सुन्दरवास इलाके की है। घटना भले ही 9 दिन पुरानी बताई जा रही हो, मगर उस बेटी के जख्म अभी भी नहीं भरे हैं। 12 वर्षीय इस बेटी का आरोप है कि सौतेली मां ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर प्राइवेट पाटर्स समेत शरीर को कई जगह से गर्म संडासी से दाग दिया।
बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोस में रह रही भाभी के यहां छोटे बच्चे को दुलारने चली गई थी। सौतेली मां को बर्दाश्त यह नहीं हुआ। मानवता को शर्मसार करने वाले घटनाक्रम को जिस किसी ने सुना द्रवित हो गया। बालिका के बदन पर डाम के निशान देख ग्रामीण सन्न रह गए। बालिका के जख्मी होने की सूचना मिली तो सुंदरवास पहुंची दादी उसे अपने साथ गांव ले गई। गांव में ग्रामीणों ने बालिका की हालत देखी तो उनकी भी रूह कांप उठी।
वल्लभनगर निवासी रवीन्द्रसिंह राठौड़ ने पुलिस कार्रवाई के लिए संपर्क पोर्टल पर शिकायत की। बालिका ने बताया कि उसकी मां का देहांत चार साल पहले हो गया। एक साल पहले ही पिता सौतेली मां के रूप में नाते से महिला को ले आया। वह दादी के पास गांव में रहती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले ही सुन्दरवास मां-बाप के पास आई थी।
बेहोश हुई तो भी नहीं पसीजा दिल
पीड़िता ने बताया कि रंगाई पुताई व मजदूरी करने वाले पिता घटना वाले दिन 10 नवम्बर को किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर छोटे बच्चे को दुलारने चली गई। लौटी तो मां ने सवालों की झड़ी लगा दी। बच्ची ने सच-सच पूरी जानकारी दे दी तो मां ने दरवाजा बंद कर पीट दिया। संडासी गर्म कर बेटी के पैर, कूल्हे, जांघ व नाजुक अंग दाग दिए। असहनीय दर्द से वह चिल्लाई तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आवाज बाहर ना जाए इसके लिए पंखा चला दिया। एक बार वह बेहोश होकर गिर गई, फिर भी जख्म के कारण बिलखती रही, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा।












Click it and Unblock the Notifications