तेज रफ्तार SUV ने मारी बाइक के टक्कर, तीन चचेरे भाइयों की मौत
उदयपुर, 30 दिसम्बर। राजस्थान के उदयपुर जिले के बावलवाड़ा पुलिस थाना इलाके में सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एसयूवी ने टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार उदयपुर जिले के सारोली गांव के रहने वाले उमेश लट्ठा (24), कुलदीप लट्ठा (23) और सुनील (24) अहमदाबाद में काम करते थे।
बुधवार देर रात तीनों चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव से खेरवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में सारोली गांव के पास सामने की ओर से आई तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एम्बुलेंस से डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उमेश के 5 भाई हैं। वह सबसे छोटा था। वहीं कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था। तीनों ही युवक अविवाहित थे। तीनों चचेरे भाई थे।












Click it and Unblock the Notifications