उच्च शिक्षामंत्री उदयपुर में बोले-राजस्थान में भर्ती होंगे एक हजार कॉलेज शिक्षक
उदयपुर। राजस्थान के उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को उदयपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष के कामकाज का लेखा-जोखा सबके सामने रखा। मीडिया से बातचीत में उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ एक वर्ष में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कार्य करने का दावा भी किया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजस्थान सरकार पहले वर्ष में ही 70 हजार नौकरियां देने का वादा किया था, जिसमें एक हजार पद उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए भी हैं।
भंवरसिंह भाटी ने बताया कि एक हजार पदों के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। आरपीएससी को भी भर्ती के लिए भेज दिया गया है। यदि यह भर्ती जल्द पूरी होती है तो शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों में शिक्षक की पूर्ती होगी।












Click it and Unblock the Notifications