उदयपुर : मुथूट फाइनेंस के ऑफ‍िस में घुसे हथियारबंद बदमाश, फूटी कोडी भी नहीं ले जा सके, यूं बचे रुपए

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर सूरजपोल थाना इलाके तोरण बावड़ी में मुथूट फाइनेंस के ऑफ‍िस में शन‍िवार को हथि‍यारबंद बदमाश घुस गए। कर्मचारियों की सजगता के चलते बदमाश यहां से फूटी कोडी भी नहीं ले जा सके और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पूरी वारदात मुथूट फाइनेंस के ऑफ‍िस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Robbery Attempt at Muthoot Finance in Udaipur

हुआ यूं कि शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट तक सब कुछ ठीक था। अचानक ऑफ‍िस के दरवाजे पर कुछ हलचल सी हुई। सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल ताने दो बदमाश घुस आए थे। इस दौरान मुथूट फाइनेंस के ऑफ‍िस में मौजूद कर्मचारियों ने गजब की हिम्मत दिखाई। हथियारबंद बदमाशों से डरकर भागने या छुपने की बजाय उनको पकड़ने का प्रयास किया।

ऐसे में बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वे रुपए लूटकर ले जाने की बजाय उल्टे पांव लौट गए। बाद में पता चला कि बदमाशों की संख्या चार थे। दो मुथूट फाइनेंस के ऑफ‍िस के बाद खड़े थे। सूचना पाकर सूरजपोल थाना तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात के फुटेज ​भी लिए ताकि बदमाशों की पहचान की जा सकें। बता दें कि 16 ​सितम्बर 2019 को उदयपुर के पीएनबी में नकाबपोश पांच बदमाश घुसे और महज 5 मिनट में 19.72 लाख रुपए लूट ले गए थे। उदयपुर पुलिस ने बैंक डकैती का खुलासा करते हुए आरोपियों को भी पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+