Rajasthan : PAK की जीत का जश्न मनाना टीचर नफीसा अटारी को पड़ा भारी, स्कूल ने किया टर्मिनेट

उदयपुर, 26 अक्टूबर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में 29 साल में पहली बार भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली है, जिससे भारतीय टीम की आलोचना हो रही है। वहीं, कई जगहों से जश्न की खबरें भी सामने आईं। कश्मीर में आतिशबाजी हुई, पंजाब के एक कॉलेज में पाकिस्तान समर्थन में नारेबाजी की गई। अब एक ऐसा ही मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है। नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका नफीसा अटारी ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया। हालांकि, उन्हें ऐसा करना काफी भारी पड़ गया। नफीसा अटारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

नफीसा अटारी का व्हॉट्सऐप पोस्ट हुआ था वायरल

नफीसा अटारी का व्हॉट्सऐप पोस्ट हुआ था वायरल

दरअसल, 25 अक्टूबर को नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर की एक शिक्षिका नफीसा अटारी का व्हॉट्सऐप पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इस पोस्ट में नफीसा अटारी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, "जीत गए, हम जीत गए"। इस पोस्ट के लिए नफीसा की काफी आलोचना हुई। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि अगर वह खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रही थी तो वह अपनी कक्षा में क्या पढ़ा रही होगी? हालांकि, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ही नफीसा को स्कूल से निकाल दिया गया।

Recommended Video

    Science News: वैज्ञानिकों ने देखा दुर्लभ नजारा, वायुमंडल में दिखी अजीबो-गरीब रोशनी | वनइंडिया हिंदी
    टर्मिनेशन लेटर में क्या लिखा गया ?

    टर्मिनेशन लेटर में क्या लिखा गया ?

    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एक टर्मिनेशन लेटर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि नफीसा को सेवाओं से समाप्त कर दिया गया था। हिंदी में नोटिस में लिखा है, "नीरजा मोदी स्कूल की शिक्षिका नफीसा अटारी को सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक के दौरान तत्काल प्रभाव से स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है।" ट्रस्ट नीरजा मोदी स्कूल चलाता है। नोटिस में बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया है।

    शिक्षिका नफीसा अटारी ने मांगी माफी, बोलीं- आई लव इंडिया

    शिक्षिका नफीसा अटारी ने मांगी माफी, बोलीं- आई लव इंडिया

    स्कूल से निकाले जाने के बाद शिक्षिका नफीसा अटारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में नफीसा ने दावा किया कि उसकी पोस्ट को "संदर्भ से बाहर" लिया गया है। नफीसा ने कहा कि मैच के दौरान उनका परिवार दो टीमों में बंट गया और दोनों ही टीमों ने दोनों पक्षों का समर्थन किया। चूंकि उनकी टीम पाकिस्तान का समर्थन कर रही थी, इसलिए उन्होंने व्हाट्सऐप पर स्टेटस पोस्ट किया था। नफीसा ने कहा, ''मेरे कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल किसी ने मुझे मैसेज किया और पूछा कि आप पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हो? मैने मजाक में हां कह दिया। मुझे लगा कि यह एक मजाक है, क्योंकि मैसेज के लास्ट में एक इमोजी था। इसका मतलब ये कहीं भी नहीं है कि मैं पाकिस्तान को सपोर्ट करती हूं। मैं इंडियन हूं, आई लव इंडिया। मैं इंडिया से उतना ही प्यार करती हूं, जितना आप सभी लोग प्यार करते हैं। जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि मैसेज गलत वे में जा रहा है तो मैंने स्टेटस डिलीट कर दिया। अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए आई एम वैरी सॉरी।''


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+