राजस्‍थान पेपर लीक केस: बस में पेपर हल करते पकड़े गए 40 अभ्‍यर्थी फिर जा सकते हैं जेल

Rajasthan paper leak case Update: राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले में आरोपियों की जमानत खारिज कराने के लिए उदयपुर पुलिस कोर्ट पहुंची है।

Rajasthan paper leak case Update: राजस्‍थान में लाखों रुपए देकर शिक्षक भर्ती का पेपर खरीदने वाले अभ्‍यर्थियों को एक बार फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का बस में पेपर हल करते पकड़े गए 40 अभ्‍यर्थियों को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है।

Rajasthan paper leak case Update

ये अभ्‍यर्थी निचली अदालत से जमानत पर चल रहे हैं। अदालत के इस आदेश के खिलाफ राजस्‍थान पुलिस हाईकोर्ट चली गई है। पूरा मामला अभी राजस्‍थान हाईकोर्ट में लंबित है।

दरअसल, 24 दिसम्‍बर 2022 को राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था। सिरोही से उदयपुर सेंटर पर जा रही बस में 40 अभ्‍यर्थी पेपर हल करते पकड़े गए थे।

उदयपुर पुलिस की इस कार्रवाई में 40 अभ्‍यर्थियों के साथ ही मुख्‍य आरोपी सुरेश ढाका के रिश्‍तेदार सुरेश सउ और पेपर हल करवाने के लिए बस में सवार आरोपियों भजनलाल विश्‍नोई व रायता राम चौधरी को भी पकड़ा था।

बता दें कि जालोर जिले के रिढीया धोरा पोस्‍ट गुढाहेमा का रहने वाला सुरेश सउ राजस्‍थान प्रवेशिका संस्कृत स्‍कूल ठेलीया चितलवाना में हेड मास्‍टर था। वहीं, भजनलाल बिश्‍नोई एमबीबीएस स्‍टूडेंट व रायता राम सेकेंड ग्रेट टीचर है।

इधर, पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पेपर लीक का आरोप आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा अपने पास की-पैड वाला मोबाइल रखता था। वह पेपर लीक करवाने वाले गिरोह से मोबाइल पर सम्‍पर्क नहीं करता था। वह पेपर खरीदने वाले शेरसिंह मीणा से अपने ऑफिस के चपरासी के मोबाइल से बात किया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+