राजस्थान उपचुनाव : भाजपा को बड़ा झटका, धरियावद में कांग्रेस जीती व वल्लभनगर में BJP प्रत्याशी चौथे नंबर पर

उदयपुर, 2 नवंबर। राजस्थान उपचुनाव 2021 ने भाजपा की दिवाली का जश्न थोड़ा फीका कर दिया। राजस्थान की वल्लभनगर व धरियावद सीट के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है जबकि कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम धनतेरस को ही दिवाली लेकर आए हैं। धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जीत गई है।

वल्लभनगर में RLP प्रत्याशी टक्कर में

वल्लभनगर में RLP प्रत्याशी टक्कर में

उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है जबकि इन ​दोनों ही जगहों पर भाजपा कहीं टक्कर में नहीं है। बता दें कि मतगणना के दोपहर तक के रुझानों में धरियावद में भाजपा प्रत्याशी तीसरे व वल्लभनगर में चौथे नंबर पर हैं। वल्लभनगर में दूसरे नंबर पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी प्रत्याशी है जबकि धरियावद में दूसरे स्थान पर निर्दलीय है।

 धरियावद विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

धरियावद विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

खेत सिंह भाजपा 46367

नगराज कांग्रेस 69556
ताराचंद निर्दलीय 51048
गणेश लाल मीणा बीटीपी 2279
पूर्णमल सीपीआईएम 1331
रामसिंह बीएमपी 843
कैलाश निर्दलीय 3167

वल्लभनगर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

वल्लभनगर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत कांग्रेस 47290

उदयलाल डांगी आरएलपी 32995
रणधीर सिंह भींडर निर्दलीय 31072
हिम्मत सिंह झाला भाजपा 17007
विजय कुमार वीरवाल 1127

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+