उदयपुर में PM Modi की जनसभा, बोले-मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो भारत टॉप थ्री इकोनॉमी वाला देश बनेगा

PM Modi Udaipur Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को उदयपुर में चुनावी को सम्‍बोधित किया।

PM Modi Udaipur Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम को उदयपुर में विशाल जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि आप मुझे साल 2024 में तीसरी बार पीएम बनाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है कि मैं विश्‍वास दिलाता हूं कि मेरे तीसरे कार्याकाल में भारत दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी वाला देश होगा।

PM Modi in Udaipur

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की सरकार आने पर हर भ्रष्‍टाचारी के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई होगी। जिन्‍होंने राजस्‍थान को लूटा है उनको लौटाने ही पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि राजस्‍थान में छोटी-छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है। बड़ी म‍छलियों पर कार्रवाई नहीं होती है। मैं सबको कहना चाहता हूं कि हर मछली पर कार्रवाई होगी।

जनता को लूटने वाले बड़े-बड़े मगरमच्‍छ भी नहीं छोड़े जाएंगे। यहां राजस्‍थान में सिर्फ एक लाल डायरी कांग्रेस के जी का जंजाल बन गई है। लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छिपे हुए हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार को बेनकाब करने वाली लाल डायरी बाहर आएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि राजस्‍थान में पेपर लीक माफिया पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। भाजपा आई तो युवाओं को न्‍याय दिलाकर रहेगी। पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने के साथ-साथ रोजगार भी देगी। मेवाड़ के क्षेत्र में जनजाति के लोग काफी रहते हैं। हम गुजरात वालों को उदयपुर हमारा घर जैसा लगता है। जनजाति समाज को मुख्‍य धारा में लाने का काम करेंगे।

15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति दिवस मनाएंगे। उस वीर को कांग्रेस ने इतिहास से मिटाने की कोशिश की। आदिवासियों के लिए कल्‍याण के लिए एक लाख करोड़ रुपए भाजपा सरकार ने खर्च किए हैं। छोटी छोटी जरूरतों का ध्‍यान रखा है। एक करोड़ 30 लाख आदिवासी घरों में नल से जल पहुंचाया। डेढ़ करोड़ आदिवासयों के घरों में शौचालय बनाए हैं।

आदिवासी समाज के पशुधन के लिए 15 हजार करोड़ रुपए खर्च करके केंद्र सरकार टीकाकरण करवा रही है। टीकाकरण अभियान निशुल्‍क होगा। वन उपजों को नए बाजार मुहैया करवा रहे हैं। राजस्‍थान में तीस एकलव्‍य स्‍कूल खोले हैं।

राजस्‍थान में डबल इंजन की सरकार नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ता है। केंद्र सरकार जो पैसे भेजती है वो डबल इंजन की सरकार नहीं होने के कारण भ्रष्‍टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्‍टाचार हो रहा है।

राजस्‍थान में 48 लाख घरों को नल से जल की सुविधा मिली है। लाखों शौचालय भी बने हैं। राजस्‍थान में 70 लाख बहनों उज्‍ज्‍वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्‍शन मिले हैं। जनधन खाता या मुद्रा लोन का भी लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 17 लाख पक्‍के घर बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+