होलिका दहन के बाद लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, युवक जिंदा जला
Udaipur News, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर कस्बे में होली दहन के बाद रामद्वारा के सामने एक पशु बाड़े में भीषण आग लग गई। अचानक से बाड़े में लगी आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया।

आग इतनी भीषण थी कि बाड़े के पास वाले घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई। करीब 1 घंटे तक खासी मशक्कत के बाद उदयपुर से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सूचना पर पहुंची भींडर थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना कर जांच कर शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : 6 साल में 12 बार लगी सरकारी नौकरी, पटवारी से IPS बने प्रेमसुख डेलू, अब IAS बनने की दौड़ में
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
दूसरे दिन गुरुवार को धुलण्डी पर्व मनाया जा रहा है। घर-घर रंग गुलाल से होली खेली जा रही है। वहीं, होली के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलेभर में अनेक जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
इधर, दौसा में युवक की मौत
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना अंतर्गत नौरंगपुरा गाँव में होली के त्योहार के दिन खुशियां गम में बदल गई। एक झोंपड़ी में आग लगने से 35 वर्षीय युवक कमलेश मीणा जिंदा जल गया। साथ ही मवेशियों की भी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications