उदयपुर में डबल मर्डर : पड़ोसी सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां बेटे की जान ली

उदयपुर में डबल मर्डर, पड़ोसी सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां बेटे की जान ली

उदयपुर, 25 अगस्‍त। राजस्‍थान के उदयपुर के लसाडिया इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है। लसाडिया थाना क्षेत्र के टटाकिया गांव में मां बेटे की मौत उनके पड़ोसी युवक द्वारा की गई है। कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई, जिसमें महिला की हत्या घर के आंगन में की और बेटे की हत्या घर के समीप खेत में। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी सनक के चलते दोनों की हत्या की है।

udaipur

पुलिस के अनुसार केसरी बाई और उनका बेटा लोगर लाल अपने घर के आंगन में सो रहे थे। उसके बाद लोगर लाल पशुओं को चारा पानी डालने व दूहने के लिए करीब सुबह 6 बजे खेत पर गया। उसी दौरान पड़ोसी मेघराज उनके घर आया और कुल्हाड़ी से केसरी बाई पर वार करके उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद लोगर लाल के पास खेत पर जाकर उस पर हमला किया, जिससे लोगर की भी मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही लसाडिया थाना पुलिस के अलावा एएसपी ग्रामीण, डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी मेघराज से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मां बेटे के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों की हत्‍या की वजह पता नहीं चल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+