Rajasthan: बेटी ने प्रेमी के साथ भागकर की शादी तो पिता ने शोक संदेश छपवाकर कर डाला उसका मृत्युभोज
राजस्थान के उदयपुर जिले के सोयरा कस्बे में एक पिता अपनी जिंदा बेटी की शोक पत्रिका छपवा दी। यही नहीं बल्कि उसकी तेहरवीं भी कर दी। पिता ने बेटी की लव मैरिज के नाराज यह कदम उठाया।
दरअसल, उदयपुर के सोयरा पंचायत समिति के सुआवतों का गुड़ा गांव की युवती का अंतरजातीय लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दो माह पहले वह प्रेमी के साथ घर से भाग गया था। उसने लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इस पर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस उनको पकड़कर थाना लेकर आई तब युवती ने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया।
बेटी के इस कदम से पिता इतना दुखी हुआ कि उसने जिंदा बेटी को ही मरा हुआ मान लिया। पिता ने शोक पत्रिका छपवाई और उसमें बेटी के 22 मई को अंतरजातीय विवाह करने की वजह लिखते हुए लोगों को उठावने का निमंत्रण भेज दिया। शोक पत्रिका में छपवाया कि नरकगामी आत्मा को शांति मिले। बुधवार को पिता समेत परिजनों ने सिर भी मुंडवाए और मृत्युभोज किया। परिवार को सांत्वना देने के लिए कई रिश्तेदार भी जुटे थे। किसी परिजन के निधन पर होने वाली रस्में व रीति रिवाज भी निभाए गए।
मीडिया से बातचीत में परिजनों ने कहा कि उन्होंने बेटी बड़े लाड प्यार से पाला था। उसने गैर जाति युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली और फिर पुलिस थाने में परिजनों को पहचानने से इनकार तक कर दिया। इसलिए दुखी होकर परिवार ने भी उसे मरा हुआ मान लिया और उसकी जीते जी तेरहवीं कर डाली।
सायरा पुलिस थाने में मामले के जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लड़की 10 मार्च को प्रेमी के साथ भाग गई थी। अगले ही परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 14 अप्रैल को लड़का अपने जीजा के समझाने पर लड़की को लेकर सायरा थाने पहुंचा था। पुलिस थाने में लड़का और लड़की दोनों के माता-पिता को बुलाया गया। लड़की ने अपने माता-पिता को पहचानने से इंकार कर दिया था। इस पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications