Charpai Dance Rajasthan: मंत्री बाबूलाल खराड़ी का छात्राओं के साथ चारपाई डांस VIDEO वायरल
Babula kharadi Dance Video Video: राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बाबूलाल खराड़ी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वे छात्राओं के साथ खाट पर बैठकर नाचते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, राजस्थान मंत्री बाबूलाल खराड़ी का डांस वीडियो उदयपुर जिले की फलासिया पंचायत समिति के सरकारी स्कूल का है। रविवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह था।

वार्षिकोत्सव में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान स्कली छात्र-छात्राओं ने मोरिया डांस किया था, जिसमें वे चारपाई के चारों ओर डांस कर रहे थे। डांस करते करते छात्रों ने मंत्री बाबूलाल खराड़ी को चारपाई पर बैठा लिया।
इसके बाद छात्र छात्रों ने चारपाई को हवा में उछाला तो मंत्री भी डांस करते करते हाथ हिलाकर चारपाई पर बैठे बैठे ही डांस करने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि बाबूलाल खराड़ी उदयपुर के झाड़ोल सीट से चौथी बार भाजपा विधायक हैं। पहली बार मंत्री बने हैंद। खास बात यह है कि बाबूलाल खराड़ी के दो पत्नी हैं और ये आज भी अपने घर पर झोपड़ी में रहते हैं।
भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनने के बाद बाबूलाल खराड़ी की झोपड़ी को ही उनका कार्यालय बनाया गया है, जिसमें सीसीटीवी लगाने के अलावा अन्य वीआईपी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications