Udaipur News: उदयपुर में छात्र को चाकू मारने वाले के घर पर चला बुलडोजर
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में सहपाठी के चाकू मारने के मामले में दूसरे दिन 17 अगस्त 2024 को प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलवा दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र का परिवार उदयपुर के खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहता था। यह मकान अवैध रूप से बना हुआ था। प्रशासन ने उसी मकान को जेसीबी से तोड़ा है।

आरोपी छात्र के किराए के मकान पर बुलडोजर चलाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। उधर, चाकू के वार से घायल हुए छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह उदयपुर के अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार उदयपुर के सूरजपोल इलाके में भट्टियानी चौहटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दस के इन दोनों छात्रों के बीच कुछ दिन पहले पेंसिल दिखाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
शुक्रवार दूसरा छात्र बैग में चाकू लेकर आया और इंटरवल के दौरान छात्र पर वार कर दिया, जिससे उसकी जांघ में गहरा घाव हो गया और छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
समुदाय विशेष के छात्र द्वारा चाकू से हमला करने पर लोगों का खून खोल उठा और अस्पताल पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शहर में वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ की। आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उदयपुर जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को नेटबंदी के साथ-साथ ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी। दूसरे दिन उदयपुर में शांति बनी हुई है।
उदयपुर में मचे बवाल की टाइललाइन
16 अगस्त 2024 की सुबह
10:30 बजे-सरकारी स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला।
11:30 बजे-शहर से लोग बड़ी संख्या में एमबी अस्पताल परिसर में जुटे।
1:30 बजे-प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग की।
4:40 बजे-वाहनों व दुकानों-मॉल में तोड़फोड-आगजनी। पुलिस लाठीचार्ज। तनाव।
5:00 बजे- पुलिस-प्रशासन ने की समझाइश।
6:00-उदयपुर में धारा 144 लागू।












Click it and Unblock the Notifications