ये है मोहब्बत की अनूठी मिसाल : प्रेमी से शादी करने 13 हजार किलोमीटर दूर चली आई प्रेमिका
उदयपुर। सोशल मीडिया के जमाने में कब कौन से प्लेटफॉर्म पर किससे प्यार हो जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता। प्यार अगर सच्चा हो तो सरहदें भी प्रेमी जोड़े को मिलने से नहीं रोक सकती हैं। फिर चाहे सात सतंदर लांघकर और हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके ही क्यों ना आना पड़े। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी राजस्थान के युवक वैभव और अमेरिका की स्टेफ नी की है।

प्रेमी राजसमंद और प्रेमिका अमेरिका से
दोनों फेसबुक पर मिले। पहले दोस्त बने। फिर दोस्ती में बदल गई और बुधवार को उदयपुर के जगदीश मंदिर स्थित सूर्य नारायण मंदिर ने दोनों ने शादी रचा ली। वैभव मूलरूप से राजस्थान के राजसमंद जिले के कांकरोली की शांति कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं, स्टेफ नी अमेरिका के टेक्सास निवासी है। फेसबुकिया मोहब्बत की कहानी सात साल पहले शुरू हुई। वैभव की फेसबुक पर अमेरिका की स्टेफ नी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। तीन साल पहले स्टेफनी घूमने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर आई। तब उसकी और वैभव की पहली मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ी।

टेक्सास से राजसमंद की दूरी 13631 किलोमीटर
दोनों ने हमेशा हमेशा के लिए एक-दूसरे का हमसफर बनने की ठानी और अपने-अपने परिजनों से इस रिश्ते के बारे में बताया। परिजनों के राजी होने पर स्टेफनी अप्रेल 2019 में अपनी बहन और मां के साथ राजसमंद आई। अमेरिका के टेक्सास से राजस्थान के राजसमंद से दूरी 8470 मील (13631 किलोमीटर) है। फिर दोनों के परिवारों ने 11 दिसम्बर 2019 को राजस्थान की लेकसिटी में जगदीश मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया।

दुल्हन कर रही डॉक्टर की पढ़ाई
बता दें कि दुल्हन स्टेफ नी अमेरिका के टेक्टास में केयर टेकर में बुजुर्गों की देखभाल करती है। साथ ही डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रही है। पढ़ाई पूरी होने में अभी दो साल शेष हैं। वहीं, दूल्हा वैभव होटल मैनेजमेंट से जुड़ा है। शादी में दोनों के नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications