सगाई के बाद प्रेमिका के साथ घूम रहा था युवक, तभी मंगेतर आने पर हुआ हाई वॉल्टेज हंगामा

उदयपुर। राजस्थान​ के उदयपुर में सगाई के बाद अपनी प्रेमिका के साथ घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की मंगेतर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़कर बीच सड़क हाई वॉल्टेज ड्रामा मचा दिया। पूरा मामला उदयपुर के ऋषभदेव पुलिस थाना क्षेत्र के कागदर गांव का है।

After the engagement young man Caught with girlfriend in Udaipur

दरअसल, कागदर गांव की स्कूली छात्रा की कुछ समय पहले पास के गांव के एक युवक से सगाई हुई थी। बुधवार को उसका मंगेतर युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर घूम रहा था। तभी मंगेतर छात्रा की नजर दोनों पर पड़ गई।मंगेतर छात्रा ने अपने मंगेतर युवक को सबक सिखाते हुए पहले तो उसे तीन चार थप्पड़ लगाए और इसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर तमाशा देखने के लिए कई लोग जमा हो गए।

मंगेतर छात्रा और उसके मंगेतर के बीच कई बार हाथापाई हुई। मंगेतर छात्रा इस दौरान प्रेमिका को यही छोड़ने की बात पर अड़ी रही और करीब एक घण्टे के ड्रामे के बाद आखिर मंगेतर युवक को अपनी मंगेतर की बात माननी पड़ी और प्रेमिका को वहीं पर छोड़कर वह अपनी मंगेतर को बाइक पर बैठा कर वहां से रवाना हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+