उदयपुर : बीवी के मायके चले जाने का गुस्सा बच्चों पर निकाला, पिता ने कर डाली दो मासूमों की हत्या
Udaipur news, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में दिल दहला देने और हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में चूर एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

ओगणा थानाधिकारी शिवसिंह चौहान ने बताया कि थाना इलाके के चौखला बारां निवासी रमेश वडेरा गांजे का नशा करता है। हर वक्त नशे में चूर रहने के कारण रमेश की पत्नी नाराज होकर कल अपने पीहर चली गई थी और तीन वर्षीय बेटे राजू व व पांच वर्षीय बेटी पुष्पा को घर पर छोड़ गई। शाम को रमेश घर आया। उस वक्त भी वह गांजे के नशे में था।
जब उसे पत्नी के पीहर चले जाने की बात पता चली तो वह गुस्सा हो गया और पुष्पा व राजू के साथ मारपीट करने लगा। वह इस कदर हैवानियत पर उतर आया कि दोनों बच्चों को जमीन व दीवारों से पटक पटक कर मारने लगा।
इससे बच्चे घायल हो गए और वह घर से चला गया। गुरुवार सुबह आस पास के लोगों ने दोनों भाई-बहन को घर पर घायलावस्था में जमीन पर पड़ा देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications