ट्विटर ने बढ़ाई शब्द सीमा, अब 280 शब्दों में लिखें ट्वीट
Recommended Video

नई दिल्लीः ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों लोगों के लिए खुशखबरी है, अब आप 280 शब्दों में ट्वीट कर सकेंगे। इससे पहले ट्विटर पर शब्दों की संख्या 140 थी। ट्विटर प्रोडक्ट हैड ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, ''हमने सितंबर के महीने में 140 शब्दों से ज्यादा का टेस्ट किया ताकि ट्विटर यूजर्स अपने बात तो आसानी से व्यक्त कर सकें। सभी आंकड़ों को देखते हुए, हम ये बताने में काफी उत्साहित हैं कि हमने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है।''

ट्विटर प्रोडक्ट हैड एलिजा रोजन ने कहा कि इस टेस्ट की शुरुआती दिनों में कई लोगों ने 280 शब्दों में ट्वीट किए, क्योंकि ये लोगों के लिए नया था। लेकिन कुछ ही दिनों में ये नोर्मल हो गया। ऐसा देखा गया कि बहुत से लोगों ने 140 से ज्यादा शब्दों का इस्तेमाल किया और ट्विटर की संक्षिप्त बनी रही।
ट्विटर ने हाल के दिनों में कई बदलाव के बारे में डाटा भी पेश किया। बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 9 फीसदी ट्वीट इंग्लिश में किए गए।( जिन्होंने ट्विटर की शब्दों की संख्या को हिट किया।
कुछ दिन पहले 140 शब्दों की संख्या को बढ़ाने को लेकर ट्विटर ने कहा था कि 'यह एक छोटा बदलाव है, लेकिन हमारे लिए बहुत बड़ा कदम है. 140 अक्षरों की सीमा को हमने अपनी मर्जी से चुना था। इस बात पर गर्व है कि हमारे पास कितनी विचारवान टीम है जिसने ट्वीट करने की कोशिश करने वालों की वास्तविक समस्या को हल करने के लिए काम किया है.'












Click it and Unblock the Notifications