13 हजार की कमाई वाले ट्रक ड्राइवर की बेटी को UAE की कंपनी ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, जानिए कमाई
Recommended Video

नई दिल्लीः यूपी के हाथरस जिले में एक घर में शाम को फोन आता है और पिता की आंखों से आंसू गिरने लगते हैं। ये फोन यूएई से उनकी बेटी प्रतिमा ने किया था। प्रतिमा ने अपने पापा को कहा कि वो उनके लिए एक बड़ी कार गिफ्ट करेंगी, वो जिस पर वो ड्राइवर रख सकते हैं, हमारे पास 10 ट्रक होंगे। पापा ने बेटी की बात सुनी तो आंसू निकल आए। क्योंकि प्रतिमा के पापा एक ट्राक ड्राइवर हैं और उन्हें 10 हजार महीने सैलरी मिलती है।

बदल गई प्रतिमा की जिंदगी
प्रतिमा की जिंदगी एकदम से बदल गई जब यूएई से माडलिंग का ऑफिर आया। प्रतिमा के मॉडल बनने की राह इतनी आसान नहीं थी। वो एक गरीब परिवार से आती हैं। पापा ट्रक ड्राइवर हैं तो वहीं मां हाउस वाइस। एक भाई है जो जॉब करता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

नहीं थे डांस सीखने के पैसे
प्रतिमा कहती हैं कि उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। घर वालों का कहना था कि पढ़ाई कर लो, अच्छे घर में शादी होगी। दिल्ली आने के बाद उन्होंने सरोज खान एकेडमी ज्वाइन की। वो डांस सीखना चाहती थीं, लेकिन डांस सीखने की फीस 50 हजार रुपए महीने थी। प्रतिमा के पास इतने पैसे नहीं थे।

घर में की प्रैक्टिस
पैसे न होने के कारण उन्होंने घर में ही प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी और घर में ही एक डांस अकेडमी खोल ली। लेकिन आठ महीने बाद करीब चार लाख का घाटा हो गया। तो फैसला साल 2014 में अकेडमी को बंद करने का फैसला लिया गया।

प्रतिमा को मिला ऑफर
पैसे नहीं तो नौकरी करनी पड़ी। इसके बाद प्रतिमा ने एक कंपनी में सीवी लगाई। कुछ ही समय बाद दुबई की एक कंपनी से मॉडलिंग का ऑफर मिला। प्रतिमा को काफी समय तो इसका यकीन ही नहीं हुआ। क्योंकि कई बार विदेशों की घटनाएं सुन चुकी थी।

लाखों में कमाती हैं प्रतिमा
कुछ समय बितने के बाद दुबई की कंपनी से रिमाइंडर मेल आया। प्रतिमा की बहन ने कंपनी के बारे में पता किया। सारे सरकारी दफ्तरों से बातचीत की गई। जब दोनों को ठीक लगा तो फिर प्रतिमा दुबई के लिए रवाना हो गई। आज प्रतिमा लाखों में कमा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications