कुंडेश्वर में भगवान शिव के साथ हल्दी लगवाने साक्षात पहुंच गए नंदी, लोग मान रहे चमत्कार
टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंदिर शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाई गई। इसी दौरान एक नंदी महाराज ऊंची सीढ़िया चढ़कर मंदिर परिसर में नंदी गृह के पास पहुंच गए। उन्हें देख लोग प्रणाम कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

महाशिवरात्रि पर देशभर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन, शिव विवाह के आयोजन चल रहे हैं। बुंदेलखंड के कुंडेश्वरधाम में शुक्रवार हल्दी की रस्म निभाई गई। शाम को जब मंदिर में भोलेनाथ को हल्दी लगाई जा रही थी, इसी दौरान अचानक चमत्कारिक रूप से एक नंदी महाराज सीढ़ियां चढ़कर मंदिर परिसर में नंदीगृह पर पहुंच गए। लोगों ने देखा तो तत्काल पुजारीजी को जानकारी दी, उन्होंने बाहर आकर नंदी महाराज को हल्दी चढ़ाई और आशीर्वाद लिया।

शिवरात्रि पर शिवधाम कुंडेश्वर में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाई जा रही थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में एक रोचक नजारा सामने आया। यहां ऊंचाई पर स्थित मंदिर में सीढ़ियां चढ़कर एक नंदी महाराज पहुंच गए। मंदिर में ऊं नम: शिवाय के जयकारे लग रहे थे, नंदी महाराज को नंदीगृह के बाहर देखकर श्रद्धालु नंदी महाराज के दर्शन करने बाहर निकल आए। मंदिर के पुजारी ने मंदिर से भगवान शिव को लगी हल्दी लाकर नंदी महाराज के माथे के हल्दी लगाई, शरीर में हल्दी लगाकर आशीर्वाद लिया। नंदी महाराज शिवलिंग के एकदम ठीक सामने जाकर खड़े हो गए थे। काफी देर तक वे शांतभाव से भोलेनाथ को निहारते रहे और बाद में वापस चले गए।
Recommended Video

मंदिर में बीते चार दशकों में ऐसा कभी नहीं हुआ
मंदिर समिति से जुड़े लोगों के अनुसार मंदिर में करीब 40 साल से भव्य तरीके से आयोजन हो रहा है, लेकिन इस तरह की घटना साक्षात कभी नहीं हुई है। मंदिर में आरती, शिव विवाह या पूजा-पाठ के दौरान इस तरह कभी नंदी नहीं पहुंचे। शुक्रवार को अचानक नंदी महाराज के पहुंचने को लोग चमत्कार मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications