Tikamgarh: मासूम की आंखों के सामने मां-पिता और मासूम बहन ट्रेन के आगे कूदी, गई जान
टीकमगढ़ के खरगापुर थाना इलाके में कुरूक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन के सामने कूदकर एक परिवार के तीन सदस्यों ने जान दे दी। हादसे में 13 साल की मासूम भी शामिल है, जबकि बेटा बच गया है।

टीकमगढ़ के खरगापुर इलाके में एक परिवार के तीन सदस्यों ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। माता-पिता के साथ 13 साल की मासूम की जान चली गई, जबकि बेटा ट्रेन से डरकर भागा, इस कारण बच गया। मामले में पुलिस प्रताड़ना की बात सामने आई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार टीकमगढ़ में एक परिवार के तीन सदस्य शुक्रवार को कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन के सामने कूद गए। पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा ट्रेन को आते देख ट्रैक से भाग गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। परिवार खरगापुर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंचा था। मृतक के बेटे ने पुलिसकर्मियों व मीडिया को सिसकते हुए बताया कि पुलिसवालों ने पूरे परिवार को जेल में डालने की धमकी दी थी। इसलिए मम्मी-पापा और बहन ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
बेटा इतना डर गया कि किसी को सूचना तक नहीं दे सका
Recommended Video
रेलवे ट्रैक पर घटना के बाद पास से गुजर रहे लोगों ने खरगापुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी नितेश जैन ने एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एक शव के पास आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान लक्ष्मण नामदेव, निवासी मातोल के रूप में हुई। पूछताछ में लोगों ने बताया कि दो शव लक्ष्मण की पत्नी रजनी, और उसकी बेटी विनी के हैं। लक्ष्मण खेती करता था। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है। एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि परिवार द्वारा ट्रेन के सामने आकर जान देने के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications