कतार में खड़ी महिला के पीछे मौजूद युवक ने की अश्लील हरकत तो चप्पलों से पिटा, देखें वीडियो

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्पताल में बीते सोमवार को ओपीडी में पर्चा बनवाने के दौरान कतार में खड़ी महिला से अभद्रता करने पर पीड़िता ने सरेआम युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मनचले की पिटाई होती देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाई।

कतार में खड़े होने के दौरान की अश्लील हरकत

कतार में खड़े होने के दौरान की अश्लील हरकत

हालांकि इस दौरान मनचले को नर्स ने भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि खरगापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इलाज के लिए सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची हुई थी। जब वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी तो इस दौरान पीछे से एक मनचला युवक लाइन में लगा और अभद्रता करने लगा।

महिला ने की चप्पलों से पिटाई

महिला ने की चप्पलों से पिटाई

इस दौरान महिला आक्रोशित हो गई और मनचले की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। ओपीडी काउंटर से ही महिला ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। पास खड़ी नर्स ने भी उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। ओपीडी स्टाफ के बीचबचाव करते ही मौका पाकर वह भाग खड़ा हुआ।

पुलिस को नहीं लगी भनक

पुलिस को नहीं लगी भनक

जिला अस्पताल में इस घटना के दौरान सैकड़ों लोग यह नजारा देख रहे थे, लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं लगी। टीआई अनिल मौर्या का कहना है कि पुलिस ने वीडियो देखे हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मौका पाकर आरोपी वहां से भाग गया । हालांकि पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत भी नहीं पहुंची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+