Tikamgarh: नगर पालिका सीएमओ का फरमान, मृत्यु प्रमाण-पत्र चाहिए तो टैक्स जमा करवाएं

टीकमगढ़ नगर पालिका की सीएमओ गीता मांझी ने एक आदेश जारी का विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल उन्होंने आदेश दिया है कि मृत्यु-प्रमाण पत्र बनवाने से पहले नपा के सारे बकाया टैक्स चुकाने होंगे। विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथ लिया है।

सीएमओ का फरमान, मृत्यु प्रमाण-पत्र चाहिए तो टैक्स जमा करो

टीकमगढ़ नगर पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है। इसमें नपा सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि पहले नगर पालिका का बकाया कर जमा कराया जाए, उसके बाद ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए। सीएमओ के आदेश के बाद विपक्ष का आरोप है कि यह मानवता को शर्मसार करने वाला मामला है।

दरअसल टीकमगढ़ नगर पालिका में शहर के बलराम कोरी ने सुषमा कोरी के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। सीएमओ गीता मांझी ने नोटशीट पर प्रमाण पत्र बनाने की बात तो कही, लेकिन उसमें जिक्र किया कि बलराम कोरी पहले टैक्स कलेक्टर की रिपोर्ट और राजस्व वसूली जमा कराएं। इस ामले में नगर पालिका में विपक्ष ने परिषद और सीएमओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नपा प्रशासन लोगों से टैक्स के बजाय अब मृत्यु का टैक्स वसूलना चाह रही हे। विपक्ष के नेता अभिषेक खरे ने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए टैक्स की मांग करना मानवता को शर्मसार करने वाला मामला है।

Recommended Video

    पुलिस पर लगा आरोप, केस से डरकर परिवार ने दे दी जान

    परिवार का सदस्य चला गया, दुख की घड़ी, मानवीय संवेदनाएं तो रखना चाहिए
    विपक्ष का आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए टैक्स की मांग करना मानवीय संवेदनाओं से परे है। किसी के घर में कोई सदस्य चला गया। दुख की घड़ी में नपा को मानवीय संवेदनाए रखना चाहिए। टैक्स की वसूली अलग विषय है, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के समय टैक्स की मांग करना उसे सिर्फ परेशान करने की मंशा से ऐसा किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+