बेटे ने काटा कान, कटा हुआ कान हाथ में लेकर SP के पास पहुंची मां

Tikamgarh News, ​टीकमगढ़। आपसी विवाद में पिता-पुत्र ने महिला के साथ केवल मारपीट बल्कि उसका कान भी ​काट दिया। दो दिन बाद महिला न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची तो मामला सामने आया। घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव रतनगंवा की है।

Son chopped Ear of his mother in Tikamgarh

जानकारी के अनुसार खरगापुर थाना इलाके के रतनगुवां गांव के एक परिवार में घरेलू विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पत्नी जानकी, पति कल्लू सिंह व बेटे नीरज के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। दो दिन पहले कहासुनी के दौरान नीरज ने अपने पिता के साथ मिलकर मां का हंसिया से कान काट दिया। कान कटकर नीचे गिर गया और जानकी खून से लथपथ हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पति व पुत्र के साथ हुए झगड़े दौरान कान कटने पर जानकी ने कटे हुए कान को संभाल कर रख लिया था।

Son chopped Ear of his mother in Tikamgarh

बुधवार को जानकी देवी कटा हुआ कान अखबार में लपेटकर ​टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक​ कार्यालय पहुंची और पूरी जानकारी दी। साथ ही उसने एसपी से न्याय की गुहार भी लगाई। टीकमगढ़ एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। उसके साथ मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+