Tikamgarh: शिक्षा में सुधार के लिए अहमदाबाद-बैंगलुरू में मास्टरजी सीखेंगे मैनेजमेंट और लीडरशिप के गुर
Bundelkhand: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले गुरूजी अब कॉर्पोरेट कल्चर स्कूलों की तरह ट्रेंड होंगे। इन्हें विश्व स्तरीय संस्थान जिनमें IIM और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट और लीडरशिप की ट्रेनिंग लेने भेजा जा रहा है। पहले चरण में टीकमगढ़ जिले से 99 हेड मास्टर्स का चयन किया गया है। इनमें ऐसे शिक्षक शामिल हैं जिनका जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा राज्य शिक्षा मिशन द्वारा स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत जिलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्कूलों के प्रधानाध्यपकों का चयन किया गया है। टीकमगढ़ जिले से 99 मास्साब की सूची तैयार की गई है। जिनको इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम)अहमदाबाद गुजरात और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी बेंगलुरू भेजा जाएगा। यहां इनका क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मैनेजमेंट और लीडरशिप शामिल है। इनमें प्रधानाध्यापकों को व्यवहारिक प्रबंधकीय तथ्यों की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न ग्रुप एक्टिविटी, टीम बिल्डिंग, निर्णय क्षमता, लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल्स की बारीकियां सिखाई जाएंगी। अहमदाबाद और बेंगलुरू में 7 अगस्त से 16 दिसंबर तक 9 चरणों में प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसमें हेड मास्टरों के ग्रुप बनाकर 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications