चमत्कार: पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हो गया युवक! डॉक्टर-परिजन हैरान
चमत्कार जैसा मामला मध्य प्रदेश के निवाड़ी में सामने आया है। यहां एक युवक को परिजन पोस्टमार्टेम कराने लाए थे। पीएम करने वाले डॉक्टर ने जैसे ही मृतक की नब्ज पकड़ी तो वह चौंक गई! कारण जिसका पीएम करने वे आईं थी, वह जिंदा था। उन्होंने तुरंत उसे वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।

दरअसल मध्य प्रदेश के निवाड़ी में सोमवार को राहुल अहिरवार नाम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया था। उसे पहले निवाड़ी अस्पताल, यहां से झांसी मेडिकल कॉलेज, यहां से भी ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राहुल ज्यादा समय जिंदा नहीं रह पाएगा। परिजन ने उसे ग्वालियर के एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां भी वहीं जवाब दिया गया।
परिजन वाहन से घर ले जा रहे थे, धड़कन बंद हो गई थी
डॉक्टरों द्वारा राहुल के इलाज से हाथ खड़े करने और उसे चंद घंटों का मेहमान बताकर घर ले जाने की सलाह परिजन को दी थी। परिजन उसे प्रायवेट वाहन से घर ले जा रहे थे। परिजन ने डॉक्टरों को बताया कि राहुल की धड़कन अचानक से बंद हो गई। परिजन ने उसकी सांस और दिल पर कान रखकर देखा तो दोनों नहीं चल रहे थे। इस कारण उसे मृत मानकर पोस्टमार्टेम कराने सामुदायिक केंद्र लाए थे।
पुलिस को सूचना भेजी, डॉक्टर पीएम करने आईं थी
निवाड़ी जिला अस्पताल में परिजन ने पहुंचकर बताया कि राहुल अहिरवार को लाए जाएं, जिसे यहीं से रेफर किया गया था। उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टेम कराना है। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना भेजी और पीएम ड्यूटी में डॉक्टर संगीता अग्रवाल को बुलाया गया। डॉ. संगीता ने पीएम की तैयारी कराई और पीएम के पहले जैसे ही उन्होंने राहुल के शव की नब्ज टटोली तो वह चल रही थी। दिल धड़क रहा था। उन्होंने तुरंत स्टाफ और परिजन को सूचना देकर उसे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। हालांकि बाद में फिर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बीएमओ डॉ. आरसी मलारया ने स्थानीय मीडिया को बताया कि परिजन ने राहुल को मृत समझ लिया था और पीएम के लिए ले आए थे।












Click it and Unblock the Notifications