डॉक्टर को दिखाने के बहाने बॉयफ्रेंड से मिलने आई पत्नी को पति ने यूं पकड़ा रंगे हाथ

Tikamgarh News, टीकमगढ़।बेवफा पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पति ने दोनों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंचा। मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का है।

Husband catches wife with his boyfriend in Tikamgarh MP

पुलिस के अनुसार टीकमगढ़ जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बराना निवासी एक महिला अपने घर से यह कहकर टीकमगढ़ आई थी कि वह डॉक्टर को दिखाने जा रही है। वहीं महिला पर पहले से शक होने से उसका पति भी पीछे-पीछे टीकमगढ़ आ गया।

टीकमगढ़ पहुंचने के बाद महिला डॉक्टर के पास ना जाकर अपने प्रेमी के साथ स्थानीय सैलसागर चौराहे पर घूमते दिखाई दी। पत्नी की बेवफाई से पति आग बबूला हो गया और पत्नी व उसके प्रेमी की वहीं पर पिटाई शुरू कर दी। फिर दोनों से मारपीट करते हुए ही उन्हें टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस थाने में ले गया।

दिल्ली में काम करता है पति

टीकमगढ़ कोतवाली टीआई नवल आर्य के अनुसार महिला का पति दिल्ली में काम करता था। गांव में उसकी बीवी किसी और से इश्क लड़ा रही थी। वहीं इस विवाद में पता चला कि पत्नी का कथित आशिक उसके मायके के गांव कुड़ीला का रहने वाला है। उसका अक्सर इसकी पत्नी से मिलना-जुलना रहता है। इस विवाद के बाद पत्नी भी अपने आशिक के साथ रहने की ही बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+