लॉकडाउन में मछुआरे को तालाब किनारे बेरहमी से पीटा, दो जगह से हाथ टूटा, वीडियो
टीकमगढ़। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते लॉकडाउन-3 सोमवार 4 मई से शुरू हो गया है, जो 17 मई तक जारी रहेगा। लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। लॉकडाउन तोड़ने वालों को सजा भी दे रही है। कहीं उन पर डंडे बरसाए जा रहे हैं तो कहीं उठक-बैठक निकलवाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक मछुआरे की इस कदर पिटाई की गई है कि उसका हाथ दो जगह से टूट गया है। टीकमगढ़ जिले के गांव चंदेरा के छक्कीलाल रैकवार का आरोप है कि वह अपनी रोजी रोटी के लिए मछली पकड़ने का जाल बना रहा था। मुंह को तौलिए से ढक भी रखा था।
तभी वहां तालाब किनारे अचानक तीन पुलिस वाले आए और उसके साथ डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद हाथ में भयंकर दर्द होने लगा तो टीकमगढ़ अस्पताल पहुंच कर एक्सरा कराया तब पता चला कि हाथ दो जगह से फैक्चर हो गया है। छक्कीलाल रैकवार का यह भी कहना है कि पुलिस हम मजदूरों पर डंडे बरसा रही है। जबकि कई लोग न केवल लॉकडाउन तोड़ रहे बल्कि अवैध काम भी कर रहे हैं। उन्हें पुलिस कुछ नहीं कर रही।












Click it and Unblock the Notifications