मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले कांग्रेस के अवनीश बुंदेला, टीकमगढ़ में हुए भ्रष्टाचार के सबूत देकर की जांच की मांग

Bhopal News: टीकमगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जुड़ावन में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को भ्रष्टाचार के सबूत और अनियमितताओं की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बुंदेला ने आरोप लगाया कि टीकमगढ़ जनपद के अधिकारी जैसे एसडीओ बीके संज्ञा, एपीओ मनीषा धतरा, उपयंत्री मोहित खरे और रोजगार सहायक बृजेन्द्र सोलंकी ने ग्राम पंचायत जुड़ावन में मनरेगा योजनांतर्गत सुदूर सड़क, डक प्वाइंट और कूप निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार किया है।

Congress leader Bundela met Prahlad Patel in Bhopal demanded investigation on corruption in Jogavan

उन्होंने बताया कि जेसीवी मशीनों से बनाई गई मनरेगा सड़क का वर्ककोड 1707006025/22012034681866 है, जिसके वीडियो भी वायरल हुए हैं और अखबारों में खबरें प्रकाशित हुई हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, और जनपद पंचायत को कई बार लिखित शिकायतें दी गई हैं, साथ ही भ्रष्टाचार के सबूत भी उपलब्ध कराए गए हैं।

बुंदेला ने आरोप लगाया कि सरपंच मोहन चढ़ार, उपयंत्री मोहित खरे, रोजगार सहायक बृजेन्द्र सोलंकी और जनपद एसडीओ बीके संज्ञा ने मिलीभगत कर निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि के अनुसार कार्य नहीं किया और पूरा भुगतान करा लिया। इसके साथ ही मशीनों से कार्य कराकर फर्जी मस्टर रोल जारी कर सरकारी राशि का आहरण किया गया है। विकास कार्य पूर्ण नहीं हुए, लेकिन पूरी राशि निकाल ली गई और गलत मूल्यांकन कर अतिरिक्त राशि भी निकाली गई, जबकि वास्तविक निर्माण कार्य नहीं हुआ।

बुंदेला ने कहा कि टीकमगढ़ जनपद के एसडीओ बीके संज्ञा को उपयंत्री होते हुए भी जनपद एसडीओ का प्रभार दिया गया है, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत जुड़ावन में मनरेगा योजना के तहत 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब और बेरोजगार मजदूरों को रोजगार देना था। लेकिन सरपंच मोहन चढ़ार, उपयंत्री मोहित खरे और रोजगार सहायक ब्रजेन्द्र सोलंकी ने मिलकर मजदूरों को रोजगार देने के बजाय जेसीबी मशीन से सड़क बना दी, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर उपयंत्री मोहित खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से जेसीबी संचालक की शिकायत की, लेकिन इन सब के बावजूद फर्जी मस्टर रोल के माध्यम से शासकीय राशि का भुगतान जारी रखा गया। श्री बुंदेला ने मांग की कि टीकमगढ़ जनपद एसडीओ बीके संज्ञा, उपयंत्री मोहित खरे और रोजगार सहायक को तत्काल अटैच किया जाए, और पंचायत जुड़ावन के निर्माण कार्य और भुगतान की जांच की जाए ताकि शासकीय राशि का दुरुपयोग रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+