MP Assembly Elections 2023: बुंदेलखंड में किस BJP विधायक का कट सकता है टिकट...पढ़िए खबर
MP Assembly Elections 2023: बुंदेलखंड में भाजपा वर्तमान विधायकों में से कुछ के टिकट काट सकती है। अंदरखानों की खबर पर भरोसा किया जाए तो टीकमगढ़ विधानसभा में बदलाव की प्लानिंग हैं। बुंदेलखंड में लोधी जातिगत समीकरणों को साधने के लिए पार्टी दमोह सीट से पूर्व विधायक व कांग्रेस भाजपा में आए राहुल लोधी को टीकमगढ़ से प्रत्याशी बना सकती है। विधायक राकेश गिरी गोस्वामी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। इधर दमोह सीट से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया का नाम फाइनल बताया जा रहा है। बता दें कि राहुल लोधी वर्तमान में लाजिस्टिक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं।

मप्र विधानसभा चुनाव 2018 में टीकमगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याश राकेश गिरी गोस्वामी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन इस दफा उनके टिकट पर संशय बताया जा रहा हैं। भाजपा की दूसरी सूची में उनके बजाय टीकमगढ़ से दमोह के पूर्व विधायक राहुल लोधी को टिकट दिया जा सकता है। राहुल लोधी 2020 में दलबदल के बाद भाजपा में आ गए थे। उन्हें उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन वे कांग्रेस के अजय टंडन से चुनाव हार गए थे। इसके पीछे उन्होंने पूर्व मंत्री जयंत मलैया व उनके बेटे को चुनाव हरवाने और बगावत करने का दोषी बताया था।
लोधी फैक्टर के कारण बुंदेलखंड में बिगड़ा था भाजपा का गणित
बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने बुंदेलखंड इलाके में लोधी समाज व वोट बैंक को टिकट वितरण में खास तव्वजों नहीं दी थी, जिस कारण इलाके की दमोह, बंडा, देवरी, छतरपुर जिले की मलहरा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी। हालांकि बाद में दलबदल के बाद उपचुनाव मलहरा सीट भाजपा के खाते में आ गई थी, लेकिन दमोह सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। अब भाजपा लोधी वोटबैंक को साधने के किए दमोह से राहुल लोधी के बजाय पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया को उतारने जा रही है तो राहुल लोधी को वोट बैंक व समाजिक गणित के चलते टीकमगढ़ से प्रत्याशी बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications