Tikamgarh: 500 साल पुराने प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण की प्रतिमाएं चोरी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर से चोर भगवान श्री राम, जानकी और लक्ष्मण की करीब 500 साल पुरानी अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी कर ले गए। रात में ही पुलिस को सूचना लग गई थी, पुलिस ने पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर बाइक से फरार हो गए...

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ के जतारा इलाके के बम्होरी बरारा गांव में सदियों पुराना भगवान श्रीराम-जानकी मंदिर स्थित है। मंदिर में करीब 500 साल पुरानी अष्टधातु ने बनी कीमती प्रतिमाएं मौजूद थे। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में सेंधमारी कर भगवा श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मणजी की प्रतिमाओं को चुरा लिया।

जिले के दिगौड़ा थाना प्रभारी नीरज लोधी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बम्होरी गांव के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की प्रतिमाएं चोरी हुई हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सभी प्रतिमाएं अष्टधातु से बनी है। उन्होंने बताया कि रात में डायल 100 पुलिस को गश्त के दौरान बाइक से कुछ संदिग्ध लोग जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन संकरी गलियों और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि तीन चोर थे, जो प्रतिमाएं चोरी करके ले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications