30 की नौकरी में 6 बार निकाला नौकरी से, हर बार मुआवजा लेकर वापस लौटा शख्स
नई दिल्लीः कर्नाटक सिल्क इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन में काम कर रहे 49 साल के मूर्ति को 30 साल की नौकरी में 6 बार निकाला जा चुका और हर बार उन्होंने कोर्ट के रास्ते से नौकरी वापस ली है। कॉर्पोरेशन भले ही मूर्ति से परेशान हों लेकिन वो बिल्कुल भी परेशान नहीं है। उन्हें हर बार कोर्ट के जरिए नौकरी मिल जाती है। साथ ही मिल जाता है मुआवजा।

मूर्ति बताते हैं कि उन्होंने 11 सितबंर 1987 को असिस्टेंट सेल्स ऑफिसर के तौर पर कर्नाटक सिल्क इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन में नौकरी शुरू की थी। उन्हें एक साल तक प्रोबेशन पीरियड था, लेकिन कॉर्पोशन उनका प्रोबेशन पीरियड मार्च 1994 तक बढ़ा दिया, इसके लिए वजह बताई उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है।
इस फैसले के खिलाफ मूर्ति कोर्ट पहुंचे, जहां कोर्ट ने फैसला उनके हक में सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें अपनी नौकरी वापस मिल गई। यह बार था जब मूर्ति नौकरी के लिए कोर्ट गए लेकिन अब ऐसा बार-बार होने लगा।
मूर्ति को साल 1997 में नौकरी से निकाल दिया गया, वो कोर्ट गए और उन्हें 5000 रुपये का मुआवजा मिला। साल 2001 में निकाला, फिर 2005 में उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। कोर्ट में अपील की गई, जहां उन्हें दस हजार का मुआवजा मिला।
कॉर्पोरेशन ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए। लेकिन मूर्ति ने हर बार इन आरोपों को गलत बताया। कोर्ट में मूर्ति ने कहा उन्हें गलत आरोपों के चलते नौकरी से निकाला गया है, इसका जवाब देते हुए मूर्ति ने कहा कि है कि मूर्ति को कॉर्पोरेशन की ओर से कई चेतावनियां दी गईं थी लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications