TIMES NOW-CVoter Exit Poll: केरल में लेफ्ट की वापसी, लेकिन फिर भी बड़ा नुकसान
तिरुवनंतपुरम, अप्रैल 29: केरल की तस्वीर अब साफ हो गई है। यहां 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने वाला है और एक फिर लेफ्ट अपना झंडा बुलंद करता नजर आएंगा। अब तक के सभी एग्जिट पोल में एलडीएफ को बड़ी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरे नंबर पर यूडीएफ यानी कांग्रेस को सत्ता से दूर रहना पड़ेगा। हालांकि इस बार एलडीएफ सत्ता पर दोबारा काबिज हो रही है, लेकिन सीएम पिनराई विजयन को सीटों के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

जी हां, टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल साफ बता रहे है कि सीटों के मामले में लेफ्ट को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। जहां पिछली बार पार्टी को 91 सीटों के साथ बंपर जीत का सौभाग्य मिला था, वो इस बार 17 सीटें माइनस में है। यानी की साफ है कि इस बार एलडीएफ को 74 सीटों से संतोष करना होगा।
वहीं सत्ता से दूर रहकर भी यूडीएफ को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 65 सीटों के साथ कांग्रेस को 18 सीटों का फायदा मिल रही है, हालांकि सत्ता सुख नहीं मिलेगा लेकिन सीटों में पिछली बार की तुलना में बढ़ोतरी मिली है। पिछली बार कांग्रेस को 47 सीटे मिली थी, जो इस बार बढ़कर 65 हो गई है।
इधर, केरल चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह की मेहनत कुछ रंग लाती नजर नहीं आ रही है। एनडीए यानी बीजेपी को केरल के एग्जिट पोल में शून्य बढ़त मिली है, जिससे साफ हो गया कि बीजेपी के लिए अभी केरल का साफ आसान नहीं है। टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल में बीजेपी को महज एक सीट मिलती नजर आ रही है।
40 साल पुराना टूटेगा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और कांग्रेस के यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच मुकाबला रहता है। साल 1980 से यहां हर पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन की परंपरा से चल आ रही है, लेकिन इस बार वो परिवर्तन खत्म होती नजर आ रही है, क्योंकि लगातार दूसरी बार लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट अपनी सरकार बनाने जा रही है।
-
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?












Click it and Unblock the Notifications