Video: केरल में फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए बनी गैलरी टूटी, 200 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

मलप्पुरम, 20 मार्च। केरल में फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। यहां शनिवार की रात को मलप्पुरम के वंदूर में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई गैलरी अचानक से टूटकर नीचे गिर गई, जिसपर बैठे सैकड़ों लोग दब गए। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में सैकड़ों लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दर्शकों के बैठने के लिए अस्थायी गैलरी बनाई गई थी जो अचानक से टूट गई। इस हादसे में तकरीबन 200 लोगों के घायल होने की खबर है जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है।

kerala

यह हादसा पुंगोडू फुटबॉल मैदान में हुआ। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मंजेरी में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गैलरी में 1000 से अधिक लोग थे, ये लोग मैच देखने के लिए आए थे, जोकि रात तकरीबन 9.30 बजे टूट गई। यह गैलरी बांस से बनी ती, लेकिन भारी दबाव पड़ने की वजह से यह टूट गई। कई घायलों के इस हादसे में पैर टूट गए, जबकि कुछ लोगों के हाथ टूट गए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मलप्पुरम जिले में आयोजित इस प्रतिष्ठित फुटबॉल मैच को देखने तकरीबन 8000 लोग पहुंचे ते। यह मैच दो स्थानीय टीमों के बीच होना था। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही यह हादसा सामने आ गया। जिस दर्शक दीर्घा में यह हादसा हुआ वहां तकरीबन 3000 लोग बैठे थे। रिपोर्ट के अनुसार यहां क्षमता से अधिक लोग बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+