केरल: श्रद्धालुओं के लिए खोला गया सबरीमाला मंदिर, प्रवेश के लिए दिखानी होगी कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट
केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर श्रद्धालुओं के शुक्रवार शाम से खोल दिया गया। श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह से मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई। केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर श्रद्धालुओं के शुक्रवार शाम से खोल दिया गया। श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह से मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। अधिकारियों को सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
Recommended Video

17 से 21 जुलाई तक खुलेगा मंदिर
भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए मंदिर को मलयालम महीने काकिर्डकम में 17-21 जुलाई के लिए खोला गया है। मासिक अनुष्ठान के लिए वैसे तो सबरीमाला मंदिर हर महीने खोला गया, लेकिन कोरोना वायरस के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केरल के शीर्ष निकाय त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी), जो 1200 से अधिक मंदिरों का प्रबंधन करता है ने कोरोना काल में मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने के निर्देश दिये थे, हालांकि इस दौरान दैनिक अनुष्ठान बिना किसी रोकटोक के जारी रहा।
5 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं
ऑनलाइन माध्यम से दर्शन के लिए अपने स्लॉट बुक करने वाले 5,000 से अधिक भक्तों को दर्शन के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक तीर्थयात्री को मदिंर परिसर में प्रवेश से पहले 48 घंटे के भीतर की गई कोविड आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अथवा टीके की दो डोज लिए जाने का प्रमाणपत्र दिखाना होगा। 21 जुलाई को मासिक पूजा अनुष्ठान समाप्त होते ही सबरीमाला मंदिर एक बार फिर बंद कर दिया जाएगा।
राज्य में मिले कोरोना के 13,773 नए मामले
गौरतलब है कि केरल में गुरुवार को कोरोना के 13.773 नए मामले सामने आए। इस दौरान 87 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 15,025 लोगों की मौत हो चुकी है।
फोटो साभार: sabarimala.kerala.gov.in












Click it and Unblock the Notifications