पाम संडे के मौके पर जुटे ईसाई समाज के लोग, कोरोना गाइडलाइन के तहत हुई प्रार्थना सभा
तिरुवनंतपुरम: पाम संडे जो ईसाई समुदाय के लिए पवित्र सप्ताह के शुरुआत का प्रतीक है, रविवार (28 मार्च) को चर्च में भक्ति के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर राज्य सहित देशभर की चर्च में लोगों की मौजूदगी सीमित की गई थी और कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया गया। चर्च में आए लोगों ने फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।

इस दौरान केरल के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता ओमन चांडी ने रविवार को कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली में सेंट जॉर्ज चर्च में पाम प्रार्थना में हिस्सा लिया। ईस्टर (रविवार) के साथ पवित्र सप्ताह का समापन होता है, जो इस बार 4 अप्रैल को पड़ेगा। चर्च में बिशप ने समाज के लोगों को बताया कि जिस क्रॉस पर यीशु की मृत्यु हुई, वह मुक्ति का प्रतीक है। हमें हमेशा इसे गले लगाना चाहिए। इसी तरह हमें अपने रास्ते पर आने वाली सभी कठिनाइयों को गले लगाना चाहिए।
आपको बता दें कि यह अवसर यरुशलम में यीशु के आगमन को दर्शाता है। उनके आगमन पर यीशु के शिष्यों ने ताड़ के पत्तों को लहराकर उनका भव्य स्वागत किया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। भक्त हाथों में ताजे कटे नारियल के पत्ते लेकर प्रार्थना करते हुए और भजन गाते हुए चलते हैं। हालांकि इस साल कोरोना के चलते प्रतिबंध लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications