केरल: त्रिवेन्द्रम में क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच बड़ा हादसा, अस्थाई पुल ढहा, कई घायल
Kerala Bridge Collapse: क्रिसमस फेस्ट के दौरान केरल के त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) में बड़ा हादसा हो गया। यहां के नेय्याट्टिनकारा शहर में मंगलवार क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बनाया गया एक अस्थायी पुल ढह गया। जिसकी चपेट में आकर कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार त्रिवेन्द्रम के नेय्याट्टिनकारा शहर के पास पूवर में क्रिसमस समारोह के लिए बनाया गया एक अस्थायी पुल सोमवार रात को ढह गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में क्रिसमस का उत्सव जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। वहीं केरल में उत्सव के बीच त्रिवेंद्रम के नेय्याट्टिनकारा में अफरा-तफरी मच गई। क्रिसमस के मौके पर यहां पुल ढह गया।
#WATCH | Kerala: A makeshift pathway that was set up for a Christmas celebration collapsed in Thiruvananthapuram's Poovar area. Around seven people sustained minor injuries and were taken to the hospital. (25.12) pic.twitter.com/zF75WfzBIK
— ANI (@ANI) December 25, 2023
बताया जा रहा है कि यह पुल क्रिसमस के लिए ही अस्थाई तौर पर तैयार किया गया, जो अचानक से गिर गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी के बीच लोगों की चीख पुकार मच गई।
कैसे हुआ हादसा?
Recommended Video
पुल ढहने की घटना रात करीब रात नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि जब कई लोग अस्थाई पुल के ऊपर चढ़ गए। तो ज्यादा भार होने की वजह से पुल एक तरफ झुक गया, जिससे ऊपर खड़े लोग नीचे गिर गए।
इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है, जिनको फौरन इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है, जो स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश में जुटे हैं।
हादसे में 7-8 लोग हुए घायल
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 7-8 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला के पैर में बड़ा फ्रैक्चर आया है। बाकी लोगों को सिर्फ मामूली चोटें आईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications