LDF विधायक एमबी राजेश ने जीता विधानसभा स्पीकर का चुनाव, UDF उम्मीदवार पीसी विष्णनाथ को दी मात
तिरुवनंतपुरम, मई 25। एलडीएफ विधायक एम बी राजेश को केरल विधानसभा का स्पीकर नियुक्त कर लिया गया है। मंगलवार को उन्होंने विधानसभा स्पीकर के रूप में शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि उनका मुकाबला यूडीएफ उम्मीदवार पीसी विष्णुनाथ से था, लेकिन एमबी राजेश ने इस चुनाव को बड़ी आसानी से जीत लिया, क्योंकि सदन वाम मोर्चा के 99 सदस्य हैं। विधानसभा स्पीकर के चुनाव में पहला वोट मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डाला।

28 मई बुलाया जाएगा विधानसभा का सत्र
आपको बता दें कि एम बी राजेश ने थ्रीथला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं पीसी विष्णुनाथ ने कुंदरा से चुनाव लड़ा था। विधानसभा स्पीकर का चुनाव हो जाने के बाद सदन को स्थगित कर दिया जाएगा और उसके बाद 28 मई को राज्यपाल के नीति संबोधन के लिए फिर से विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा।
केरल विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे
आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों में एलडीएफ ने धमाकेदार जीत दर्ज की। 140 विधानसभा सीटों में से एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि यूडीएफ के खाते में 41 सीटें गई। वहीं बीजेपी को राज्य में एक भी सीट नसीब नहीं हुई। एलडीएफ की इस जीत के साथ ही पिनाराई विजयन फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications