केरल: बाढ़ ने रास्ता रोका तो पतीले में बैठकर मंडप पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, तय मुहूर्त में की शादी
तिरुअनंतपुरम, 18 अक्टूबर: कोरोना के साथ-साथ केरल आसमानी आफत की भी बुरी तरह से सामना कर रहा है। पिछले तीन दिनों में राज्य में हुई भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड ने काफी कोहराम मचा रखा है। केरल से काफी डरा देने वाली तबाही की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। भारी बरसात, तबाही और परेशानी के बीच केरल से एक सुखद तस्वीर भी सामने आई है, जिसको देखकर आप भी खिल उठेंगे। जी हां, केरल में बाढ़ के बीच पतीले में बैठ दूल्हे-दुल्हन शादी के मंडप तक पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Recommended Video

पतीले में बैठकर मंडप तक वर-वधू
दरअसल, भारी बाढ़ के बीच शादी करने का यह पूरा मामला अलाप्पुझा जिले के अपर कुट्टनाड क्षेत्र का है, जहां बाढ़ के पानी के बीच एक दूल्हा और दुल्हन पतीले में बैठकर शादी के मंडप तक पहुंचे। जानकारी के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन दोनों हेल्थ वर्कर्स हैं, उनका नाम आकाश और ऐश्वर्या हैं। बाढ़ के बीच भी उन्होंने शादी करने के फैसले को अटल रखा और सड़क पर भरे पानी को देखते हुए खाना पकाने के बड़े एल्यूमीनियम बर्तन में बैठकर विवाहस्थल पहुंचे।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त था, इसलिए किया ये काम
खबरों की मानें तो राहुल और ऐश्वर्या की शादी 18 अक्तूबर सुबह तय हुई थी, इस दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त था, लेकिन बाढ़ की वजह से शादी की तैयारियों पूरी तरह से फीकी पड़ गई, यहां तक की जिस मंदिर के मंडप में शादी होनी थी, उसके परिसर में भी कमर तक पानी भर गया था। हालांकि ऐसी स्थिति में भी उन्होंने शादी कैंसिल ना करके तय मुहूर्त पर विवाह करने की ठानी और एक बड़े पतीले में बैठे दोनों लोग मंडप पर जा पहुंचे।

दोनों पति-पत्नी स्वास्थ्यकर्मी
पहले शादी के मंडप तक पहुंचना दोनों लोगों के लिए काफी चुनौती मानी जा रही थी, लेकिन फिर पास में पड़े खाना बनाने के बड़े पतीले ने इस परेशानी को आसान बना दिया। वर तथा वधू भारी बाढ़ के पानी के बीच मंडप तक पहुंचे और तय मुहूर्त पर शुभ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान कपल को सीमित संख्या में रिश्तेदारों को शामिल करना पड़ा। दंपति चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी हैं।

अब तक 27 लोगों की मौत
आपको बता दें कि केरल में इन दिनों बाढ़ से भयानक स्थिति बनी हुई है। राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई जगहों पर लैंडस्लाइड के चलते घर तक ढह गए। भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान कोट्टयम,पत्तिनमथिट्टा और इडुक्की जिले में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications