Kerala Results: रुझानों में LDF को भारी बढ़त, जानें पिछली बार की तुलना में इस साल क्या है वोट शेयर
तिरुवनंतपुरम, मई 2: कोरोना के कहर के बीच देश में हुए चुनावों का रिजल्ट अब धीरे-धीरे आना शुरू हो गया है। लेफ्ट एक बार फिर अपना आखिरी किला केरल को बचाने में सफल दिखाई दे रहा है। अब तक सामने आए रुझानों में केरल में एक बार फिर एलडीएफ की सरकार बनने जा रही है। वहीं सीएम पिनरई विजयन दोबारा सत्ता संभालते नजर आएंगे। ऐसे में एक नजर केरल विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के वोट शेयर पर।

Recommended Video
केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसके बाद अब धीरे-धीरे नतीजे आना शुरू होंगे। रुझानों में एलडीएफ को 92 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं यूडीएफ को 46 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बीजेपी सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। केरल में सिर्फ वामदलों की अगुवाई वाले गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।
वहीं अगर केरल विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के वोट शेयर की बात करें और पिछले चुनाव और अब के चुनाव में सीपीआईएम का वोट शेयर थोड़ा घटा है। जो पहले साल 2016 में 1 बजे तक 26.52 फीसदी था, वो इस बार 2021 में 26.02 पर पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस जो 2016 में 23.7 फीसदी थी, उसने इस बार बढ़कर 24.07 % वोट शेयर हासिल किया है।
Vote share of political parties in Kerala Assembly Elections 2021
हालांकि बीजेपी को भी पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोट शेयर बढ़ा है, पहले जहां 10.53 फीसदी था वो इस बार 11.67 हो गया है। वहीं सीपीआई को इस बार नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस बार 6.92 फीसदी ही वोट मिला है, जबकि पिछली बार वो 8.12 फीसदी था। केरल विधानसभा चुनाव में साल 2016 की तुलना में इस साल 2021 के पूरे वोट शेयर देखने के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications