केरल: बिशप का मुसलमानों पर विवादित बयान, कहा- 'लव जिहाद' प्रेम विवाह नहीं युद्ध की रणनीति
तिरुवनंतपुरम, 09 सितंबर: हाल में केरल में सिरो-मालाबार चर्च के पाला डायसस के बिशप जोसेफ कल्लंगारत ने पत्र लिखकर कहा था कि डायसस से जुड़े ईसाई परिवारों की युवतियों और महिलाओं को फंसाने की साजिश की जा रही है, इसीलिए उन्हें सतर्क रहना चाहिए। अब उन्होंने 'लव जिहाद' और 'नारकोटिक जिहाद' को लेकर एक समुदाय पर विवादित बयान दिया है।

पाला बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने महसूस किया है कि भारत जैसे देश में हथियार उठाना और दूसरों को खत्म करना आसान नहीं है, इसलिए वे अन्य साधनों का उपयोग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अपने धर्म को बढ़ावा देना और गैर-मुसलमानों को खत्म करना है। वे 'लव जिहाद' और 'नारकोटिक जिहाद' का इस्तेमाल करते हैं।
इसके साथ ही पाला बिशप ने आगे कहा कि जिहादी, प्यार या अन्य माध्यमों से अन्य धर्मों की महिलाओं का दुरुपयोग करने के लिए, आतंकवादी गतिविधियों के लिए या आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं, जो यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई 'लव जिहाद' नहीं है, वे अज्ञानता का बहाना करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ प्रेम विवाह नहीं, युद्ध की रणनीति है।
आपको बता दें कि इससे पहले बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने ईसाई परिवारों की युवा लड़कियों और महिलाओं को फंसाने के उद्देश्य से 'विभिन्न वर्गों और समूहों' के खिलाफ अलर्ट जारी किया था। हालांकि अपने लेटर में बिशप कल्लारंगट ने उन समूहों के असली इरादों के बारे में नहीं बताया था। अपने लेटर में उन्होंने कहा था कि ईसाई फैमिली की यंग लड़कियों को कुछ लोग अपना टारगेट बना रहे हैं और इसके लिए जाल बिछाने का काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications