खुद की इंटरनेट सेवा शुरू करने वाला केरल देश का पहला राज्य बना
कोच्चि, 15 जुलाई। केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास अपनी इंटरनेट की सुविधा है। केरल सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था। प्रदेश को अपना खुद का इंटरनेट मुहैया कराने के लिए सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क्स लिमिटेड प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस दे दिया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश प्रदेश के हर नागरिक को इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराना है। मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की मदद से केरल सरकार समाज में हर किसी को इंटरनेट मुहैया कराने के अपने प्रोजेक्ट में सफल होगी।
Recommended Video

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास अपनी इंटरनेट सुविधा होगी। केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को आईएसपी का लाइसेंस डीओटी इंडिया की ओर से मिल गया है। यह केएफओएन लोगों को मौलिक इंटनेट की सेवा मुहैया कराना शुरू कर सकता है। केएफओएन योजना बीपीएल परिवारों को मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएगी, इसके तहत बीपीएल परिवारों और 30 हजार सरकारी दफ्तरों में इंटरनेट की सेवा मुहैया कराई जाएगी। इससे पहले केरल की लेफ्ट सरकार ने 2019 में ऐलान किया था कि वह इंटरनेट सेवा को मौलिक अधिकार बनाएगी, जिसके बाद 1548 करोड़ रुपए की केएफओएन योजना का ऐलान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications