केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की सूची
केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने मीडिया के समक्ष उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया। सूची के अनु
तिरुवनंतपुरम। केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने मीडिया के समक्ष उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया। सूची के अनुसार केरल में कांग्रेस की छात्र इकाई केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) के प्रदेश अध्यक्ष केएम अभिजीत कोझिकोड से चुनाव लड़ेंगे, वीडी बलरालम थिरिथला, सैफी परांबिल पलक्कड़ और वडक्कानचेरी से अनिल अक्कारा चुनाव लड़ेंगे।

केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी पुथुपल्ली से चुनाव लड़ेंगे। विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला हरिपद से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं पद्मजा वेणुगोपाल त्रिशूर से, वीडी सथेसन परवूर से के बाबू थरीपुनिथुरा से, पीटी थॉमस थ्रिरिकाकारा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
के मुरलीधरन निमोम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, बिंदु कृष्णा कोलम से, सेल्वराज नेयट्टिंकरा से और डॉ. एसएस लाल कझाकोटम से चुनाव लड़ेंगे। केरल के पूर्व भाजपा प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन नेमोम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। केरल में कांग्रेस 91 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, RSP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी NCP(K) 2 सीटों पर, जबकि जनता दल, CMP, KC(J), RMP 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं। राज्य में 6 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होंगे वही, चुनावों के नतीजे 2 मई को आएंगे।
देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications