केरल: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, NYAY योजना लागू करने, गरीबों के लिए 5 लाख मकान बनाने का किया वादा
केरल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने शनिवार को चुनावी घोषणापत्र 'पीपुल्स मेनिफेस्टो' जारी किया।
तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने शनिवार को चुनावी घोषणापत्र 'पीपुल्स मेनिफेस्टो' जारी किया, जिसमें न्यूनतम आय योजना को लागू करने और गरीबों के लिए पांच लाख पक्के मकान बनाने जैसे बड़े-बड़े वादे किये गए हैं।

इसके अलावा सफेद कार्ड धारकों के लिए 5 किलो चावल देने का भी वादा किया गया है।न्यूनतम आय योजना (NYAY) के मुताबिक वंचित परिवारों को 6 हजार रुपए की मासिक वित्तीय मदद और40 से 60 वर्ष की उम्र की गृहणियों को 2 हजार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जीवन योजना के तहत गरीब लोगों के लिए 5 लाख घर बनवाने का भी वादा किया गया है।
यह भी पढ़ें: केरल चुनाव को लेकर एक और ओपिनियन पोल, जानिए, BJP को मिल सकती हैं कितनी सीटें
शुक्रवार को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणापत्र का विरोध करते हुए यूडीएफ ने कहा कि पीपुल्स मेनिफेस्टो को राज्य के हर तबके के लोगों से विस्तृत विचार विमर्श कर तैयार किया गया है। विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला ने यूडीएफ गठबंधन में शामिल सभी दलों की मौजूदगी में शनिवार को होटल मस्कट में इस घोषणापत्र को जारी किया।
इससे पहले एलडीएफ द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में कल्याणकारी पेंशन के रूप में 2500 रुपए देने का वादा किया गया था जबकि यूडीएफ ने इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए देने का वादा अपने घोषणापत्र में किया है।
यूडीएफ के मेनिफेस्टो के मुताबिक, यदि वह सरकार में आती है तो वेतन आयोग के मॉडल में कल्याण पेंशन संशोधन आयोग भी बनाया जाएगा। घोषणापत्र जारी करते हुए चेन्नीथाला ने कहा कि केरल को कल्याणकारी कदम उठाने और विकास के कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है, यूडीएफ का मकसद है कि राज्य को विश्वस्तरीय ढांचे और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए भी जाना जाए।
उन्होंने कहा कि, 'यूडीएफ के लिए मेनिफेस्टो बाइबल, कुरान और गीता के समान है। इसलिए हमने जो वादे किए हैं उन्हें हल हाल में पूरा किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications