केरल के कन्नूर जिले में स्थित घर में बम धमाका, एक व्यक्ति घायल
केरल के कन्नूर जिले में स्थित एक घर में बम धमाका हुआ है। इस बम धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Kannur: केरल के कन्नूर जिले में एक घर के भीतर बम विस्फोट हुआ है, जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना थलासेरी थाना क्षेत्र में हुई है। घायल व्यक्ति का नाम जितिन नदम्मल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया गया लेकिन बाद में उन्हें कन्नूर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। सिटी पुलिस कमिश्नर अजित कुमार ने कहा कि इस बात की संभावना है कि घर में एक से अधिक बम हो, हम मामले की जांच कर रहे हैं।
सघन जांच के बाद कमिश्नर ने कहा कि जो बम विस्फोट हुआ था वह देसी बम था। इसे घर में ही बनाकर घायल व्यक्ति ने रखा था। घायल व्यक्ति जितिन की पहले से यह आदत है कि वह घर में देसी बम बनाता है। हो सकता है कि यह बम गर्मी की वजह से या फिर लंबे समय से रखे होने की वजह से फट गया। फिलहाल अजीत कस्टडी में है, एक बार जब उसका इलाज पूरा हो जाएगा और वह ठीक हो जाएगा तो उससे पूछताछ की जाएगी और उसके बयान को दर्ज किया जाएगा। इस मामले में कोई भी राजनीतिक एंगल नहीं है।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के घर में बम विस्फोट हुआ था। संघ के कार्यकर्ता का घर कन्नूर के चवासेरी इलाके में था। मतन्नूर पुलिस के अनुसार बम धमाका सुधीश के घर से तकरीबन 50 मीटर दूर हुआ था। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने सबूतों को इकट्ठा किया था और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications